Siddique Murder Case: सिद्दीकी हत्याकांड मामले का वांटेड आरोपी फाजिल्का से गिरफ्तार

Published On

मेडिकल के बाद ट्रांजिक्ट रिमांड पर भेजा आरोपी | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Baba Siddique Murder Case: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, (एजीटीएफ) ने शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में फाजिल्का निवासी आकाश गिल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर पुलिस सुरक्षा के बीच उसका मेडिकल करवाया गया और अदालत में पेशकर ट्रांजिक्ट रिमांड लिया गया। Fazilka News

पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी है और बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। सहज सहयोग के लिये अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट होकर, पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह सार्वजनिक सुरक्षा और न्याय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दशार्ता है, जो राज्य की सीमाओं के पार सुरक्षा को मजबूत करता है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– राज्य को ‘स्वस्थ और रंगला पंजाब’ बनाने के लिए जागरूकता अभियान तेज: डॉ. बलबीर सिंह

About The Author

Related Posts