हेरोइन सहित कार सवार युवक गिरफ्तार

Published On

पुलिस नाकाबंदी से युवक ने किया भागने का प्रयास | Drug Smuggler

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। सीआइए स्टाफ (1) की टीम ने गांव शाहबाजपुर बलेर के पास (Drug Smuggler) नाकाबंदी के दौरान कार में सवार तस्कर को काबू कर उससे 320 ग्राम हेरोइन, 32 बोर रिवॉल्वर व 315 बोर की राइफल बरामद की है। एसपी आइ जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी आइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सीआइए स्टाफ के एसआइ सुखराज सिंह, सुखदेव सिंह ने शाहबाजपुर बलेर रोड़ पर नाकाबंदी की थी।

32 बोर रिवॉल्वर व 315 बोर की राइफल बरामद | Drug Smuggler

  • इस दौरान भिखीविंड की ओर से अल्टो कार को रुकने का इशारा किया।
  • चालक ने भागने का प्रयास किया।
  • पुलिस पार्टी ने कार को घेरकर मौके पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
  • उसकी पहचान गुरजंट सिंह जंटा निवासी भिखीविंड के तौर पर हुई।
  • तलाशी दौरान जंटा की जेब से 320 ग्राम हेरोइन के अलावा 32 बोर रिवॉल्वर व दो कारतूस फ्रंट सीट पर पड़ा मिला।
  • कार की पिछली सीट पर 315 बोर की राइफल व पांच कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में जंटा ने माना कि हेरोइन बेचने का आदि है। वह यह हेरोइन भिखीविंड निवासी अमरबीर सिंह बॉबी से खरीदकर लाई गई थी। एसपी वालिया ने बताया कि थाना भिखीविंड में दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपित अमरबीर सिंह बाबी की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts