एक किलो अफीम सहित युवक गिरफ्तार

Published On

अबोहर (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Abohar News: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने राजस्थान से एक किलो अफीम लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ सिटी टू थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एसआई गुरदीप सिंह गुरुवार रात हनुमानगढ़ रोड पर राधा स्वामी डेरा के पास गश्त कर रहे थे तभी सामने से आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उपदेश सिंह पुत्र महल सिंह निवासी घुडियाना, थाना अरनीवाला, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि एक किलो अफीम के साथ पकड़े गए युवक के पिता महल सिंह भी अप्रैल 2023 में अबोहर में 3.5 किलो अफीम के साथ पकड़े गए थे। Abohar News

यह भी पढ़ें:– बठिंडा के कई वरिष्ठ अकाली और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

About The Author

Related Posts