राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 539 नये मामले सामने आये

Published On

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 539 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हजार 384 पर पहुंच गयी जबकि आठ रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 742 हो गई है। चिकित्सा विभाग की ओर से सुबह जारी साढ़े दस बजे की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 129 मामले अलवर में मिले जबकि अजमेर में 33, भीलवाड़ा में 62, बीकानेर में एक, चित्तौड़गढ़ में 21, चुरु में 21, दौसा में दो, डूंगरपुर में 18, गंगानगर में 32, हनुमानगढ़ में एक, जयपुर में 56, जालोर में एक, झालावाड़ में तीन, झुंझुनू में 12, कोटा में 90, राजसमंद में चार, टोंक में 18 और उदयपुर में 35 मामले सामने आये हैं। विभाग के अनुसार कुल 48 हजार 384 संक्रमितों में एक्टिव मामलों में 13 हजार 313 एक्टिव हैं। अब तक कुल 753 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts