पति से तलाक के बाद पीहर रह रही महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पति से तलाक के कारण पीहर में रह रही एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया। अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामला पल्लू थाना क्षेत्र के गांव हमीरदेसर का है। इस संबंध में पल्लू पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई है। पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय ने बताया कि हमीरदेसर निवासी सोनू (30) पुत्री मेहरचन्द जाट करीब दो-ढाई साल से अपने पति से तलाक के बाद पीहर में रह रही थी। पति से तलाक के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। Suicide

इसी परेशानी के चलते सोनू ने बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजन उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनू की रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की माता कलावती (50) की रिपोर्ट पर बुधवार देर रात्रि को मर्ग दर्ज की गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका सोनू का शव परिजनों को सौंप दिया। जांच जारी है। Suicide

Central Railways Alert: अलर्ट! आज रात से सेंट्रल रेलवे की 930 ट्रेनें रहेंगी रद्द! 30 लाख से अधिक व्…

About The Author

Related Posts