कृषि भूमि विवाद में फर्जी इकरारनामा बनाकर बिक्री का आरोप

संयुक्त खाते की जमीन पर कब्जे और ठगी का मामला, पुलिस जांच शुरू

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। कृषि भूमि के विवाद को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने और कब्जा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 3 एमजेडडब्ल्यू, मिर्जावाली मेर निवासी सुखविन्द्र सिंह (45) पुत्र श्रवण सिंह जटसिख ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिब्बी के समक्ष इस्तगासा प्रस्तुत किया। परिवाद में आरोप लगाया गया कि पम्मी सिद्ध पत्नी सुखजीत सिंह निवासी डबलीखुर्द हाल लुधियाना, धर्मपाल पुत्र तुलसाराम निवासी डबलीखुर्द तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किया है। Hanumangarh News

परिवाद के अनुसार उसकी, उसके चाचा के लड़के नवदीप सिंह व उसके परिवार की चक 6 डीबीएल डबलीखुर्द की लगभग 19 बीघा कृषि भूमि संयुक्त खाता में दर्ज है, जिस पर लंबे समय से न्यायालय में विवाद चल रहा है और वर्ष 2023 से सहायक कलक्टर टिब्बी की ओर से यथास्थिति के आदेश जारी हैं। आरोप है कि नवदीप सिंह के विदेश जाने का फायदा उठाकर आरोपियों ने कूटरचित इकरारनामा तैयार किया और संयुक्त भूमि के एक हिस्से को प्लॉट बताकर फर्जी तरीके से अन्य लोगों को बेच दिया। इसके बाद उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।

परिवाद में यह भी कहा गया कि आरोपी काश्तकारी के नाम पर कब्जा लेकर उसे अपनी जमीन बताकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोटी रकम वसूल रहे हैं, जिससे परिवादी और उसके परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक फरसराम को सौंपी गई है। पुलिस भूमि रिकॉर्ड, इकरारनामा और कब्जे से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts