सादुलपुर से गुलपुरा सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की माँग, किया प्रदर्शन

Published On

सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। एन.एच. 52 (NH 52) सादुुलपुर-हिसार सड़क को क्रॉस करने वाला सादुलपुर गुलपुरा सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की माँग को लेकर शनिवार सुबह लोगों ने प्रदर्शन किया और सोमवीर सुड्डा गुलपुरा एवं ढिगारला के उप सरंपच होशियार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद पूर्व सांसद राम सिंह कस्वा को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा। Sadulpur News

वहीं पहाड़सर, गुलपुरा, भगेला सहित अनेक गांवों के लोगों ने सोमवीर सुड्डा गुलपुरा एवं ढिगारला के उप सरंपच होशियार सिंह के साथ प्रदर्शन कर बताया कि एन.एच. 52 हिसार से सादुलपुर के मध्य सादुलपुर से गुलपुरा सडक मार्ग पर ओवरब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है तथा जबकि यह व्यस्त मार्ग है। ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर आए दिन दुर्घनाएं घटित होने की हर समय संभावनाएं बनी रहती है, इसलिए लोगों ने सादुलपुर गुलपुरा सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण करवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र ही इस मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हें धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

प्रदर्शन में सोमवीर सिंह सुडा गुलपुरा, होशियार सिंह ढिगारला उपसरपंच, प्रदीप गुलपुरा, मोनू गुलपुरा, अमर सिंह बिजारणिया ढिगारला, महेंद्र पूनिया हांसियावास, रामचंद्र पूनिया, मांगेराम जांगिड़, अंतर सिंह पूनिया, संजीव वर्मा, संजीव शर्मा, शेर सिंह गोदारा भघेला व पवन सहारण सहित अनेक गांवों के लोग उपस्थित रहे। Sadulpur News

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर निर्माण में देरी? समिति ने बताया ये बड़ा कारण!

About The Author

Related Posts