पीलीबंगा में दो पार्षदों सहित पांच जने चढ़े टंकी पर

Published On

नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप | Pilibanga News

पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। पीलीबंगा नगर पालिकाध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेस के दो वार्ड पार्षदों सहित पांच जने मंगलवार को पीलीबंगा के वार्ड 25 में पानी की टंकी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी से पालिकाध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दोनों वार्ड पार्षदों सहित पांचों जनों ने रमाणा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। Pilibanga News

पार्षदों सहित पांच जनों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर पांचों को टंकी से नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पार्षद लक्ष्मण गोयल, जगतार सिंह बाजीगर, जितेन्द्र डागला, अमृतपाल सहित पांच जने पीलीबंगा के वार्ड 25 में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। इन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के एक दर्जन से अधिक पार्षद पिछले करीब एक माह से पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों इस बात से नाराज होकर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी सौंपा था। लगातार मांग के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से नाराज दो पार्षद, एक पार्षद पति सहित पांच जने मंगलवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके समर्थन में कुछ नागरिक टंकी के नीचे दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही पीलीबंगा पुलिस थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

टंकी पर चढ़े पार्षदों व अन्यों का आरोप था कि पीलीबंगा नगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लाइट व्यवस्था में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। मंडी की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। पट्टा अभियान भी फेल हो गया है। गरीब जनता को पैसों के बगैर पट्टा नहीं दिया जा रहा। इसके खिलाफ पिछले 17 दिनों से धरना चल रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पालिकाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। मांग पर कार्यवाही न होने तक इन्होंने टंकी से नीचे न उतरने की बात कही। Pilibanga News

यह भी पढ़ें:– संसद और विधानमंडल संवाद व चर्चा के लिए, उपद्रव के लिए नहीं: धनखड़

About The Author

Related Posts