Eye Donation: पूर्व विधायक गंगाजल मील के नेत्रदान, मरणोपरांत भी देखेंगी दुनिया

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ/लखजीत सिंह)। Sri Ganganagar: सूरतगढ़ के पूर्व विधायक गंगाजल मील के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए गए हैं। अब उनके बाद भी उनकी आंखें इस दुनिया को देखती रहेंगी। डॉ. एस. एस. टांटिया मेमोरियल आई डोनेशन अवेयरनेस सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजकुमार जैन ने बताया कि पूर्व विधायक गंगाजल मील के श्रीगंगानगर में निधन का समाचार मिलने के बाद संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता व कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा ने उनके परिवारजनों से सम्पर्क किया तो उनके भतीजे कृष्णलाल मील, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील तथा पुत्र महेंद्र मील ने नेत्रदान के लिए सहमति जताई। Sri Ganganagar

इस पर आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के टेक्निशयन अनुराग सारस्वत ने कॉर्निया उत्सारित किया। विदित रहे कि पूर्व विधायक गंगाजल मील सदैव प्रगतिशील व धार्मिक प्रवृत्ति और समय के साथ चलने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से गुरूमंत्र प्राप्त कर मानवता भलाई की सेवा के लिए भी समय निकालते रहते थे। उनके नेत्रदान का संकल्प भी लिया हुआ था। मील परिवारजनों ने भी एक अपील पर ही उनके नेत्रदान करवाकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। Sri Ganganagar

यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: अमेरिका से वापिसी आंखें खोलने वाली, गैर-कानूनी तरीके से न जाएं विदेश: सीएम

About The Author

Related Posts