गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे चिकित्सकों सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद दिया है। गहलोत ने इस मौके आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हम अपने डॉक्टरों, नर्सों और सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को धन्यवाद देते हैं, जो भारत और दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, बलिदान और अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों का इलाज करना मानवता के लिए एक महान सेवा है। उन्होंने भारत रत्न एवं सितार वादक पंडित रविशंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

  • इस अवसर परउन्होंने कहा कि उनके जादुई संगीत ने दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts