किरण जान्दू महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग जिलाध्यक्ष नियुक्त

Published On

संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को मिलेगी नई गति

हनुमानगढ़। जंक्शन की पत्रकार कॉलोनी, सिविल लाइन्स निवासी किरण जान्दू पत्नी अनिल जान्दू को महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के अध्यक्ष मनोज इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार के मार्गदर्शन और निर्देशन में प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया की ओर से की गई है। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से प्रदेशभर में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है, ताकि संगठन की विचारधारा और उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें। Hanumangarh News

किरण जान्दू की नियुक्ति के साथ संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि किरण जान्दू की नेतृत्व क्षमता, संघर्षशील व्यक्तित्व, संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और निरंतर सक्रियता से हनुमानगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को नई गति प्राप्त होगी तथा जिलास्तर पर एक सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित संगठन मजबूती से स्थापित होगा। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और समाज के कमजोर वर्गांे के उत्थान के कार्यांे में उनकी भूमिका प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

संगठन की नीतियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण जान्दू ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल संगठन का मुख्य उद्देश्य भरतपुर के वीर जाट शासक महाराजा सूरजमल के न्यायप्रिय शासन, दूरदर्शी सोच और आदर्शांे को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संगठन देशभर में ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण, शिक्षा के प्रसार, सामुदायिक विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

किरण जान्दू की इस नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों, महिला संगठनों, जाट समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हनुमानगढ़ जिले में संगठन एक नई पहचान स्थापित करेगा। उल्लेखनीय है कि किरण जान्दू के पति अनिल जान्दू राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं तथा वर्तमान में युवा जाट मंच भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय तेज वीर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव का लाभ भी निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts