राजे के स्वागत के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की कटी जेब कटी, 22 हजार रुपए हुए पार

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर के पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए आई पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के आगमन पर कटी घाटी पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत करने के दौरान ज्यादा भीड़ होने के चलते पार्षद अविनाश खंडेलवाल और आनद बेनीवाल की जेब कट गई और दोनो कार्यकर्ताओं की जेब से करीब 22 हजार रुपए गायब हो गए।

यह भी पढ़ें:– टैक्सी चालक की गोलियों से भूनकर हत्या

क्या है मामला

दोनो कार्यकर्ताओंं को जैसे ही पता लगा कि जेब में रखे हुए पैसे गायब हो चुके हैं उसके बाद उन्होंने जेब काटने वाले लोगों की तलाश शुरू की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। घटना के बाद कार्यकर्ता पार्षद अविनाश खंडेलवाल और आनंद बेनीवाल दोनों नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर को साथ लेकर अरावली विहार थाने पहुंचे और यहां पर जेब काटने की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जेब कतरों की तलाश की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts