राजस्थान में नाबालिग से बलात्कार के विरोध में भाजपा ने जताया आक्रोश

Published On

नारेबाजी कर राज्य सरकार पर लगाए नाकामी के आरोप| rape

बांसवाड़ा (एजेंसी)। जनजाति क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और गत दिनों बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके में 5 साल की मासूम बालिका के साथ हैवानियत ( rape के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कलक्टरी परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और एमजी अस्पताल के चौराहे पर पुतला भी फूंका। भाजपा ने आक्रोश जताते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में बढ़ते अपराधों और नाबालिग से बलात्कार के मामले में सभी कार्यकर्ता मिलकर कलक्टरी परिसर पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था किसी प्रकार की लगाम नहीं होने और नाबालिग को न्याय दिलाने व आरोपियों जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। महिला पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में आए दिन अपराध बढ़ रहे है।

महिलाएं घर में सुरक्षित नहीं रह गई है। बलात्कार, चोरी, लूट, डकैती, हत्या जैसे कृत्य सामने आ रहे है लेकिन राज्य सरकार की नाकामियों की वजह से इन पर अंकुश नहीं लग रहा। वहीं उचित कार्रवाई नहीं होने से आमजन में पुलिस के प्रति भी अविश्वास पैदा हो रहा है। भाजपाईयों ने आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, सभापति मंजुबाला पुरोहित, पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी, हकरू मईडा, मुकेश रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts