शिक्षा और रोजगार
NEET UG 2025 Update: रोहित कुमार ने नीट यूजी में पाई 565वीं रैंक
ग्रेविटी इंस्टीट्यूट में हुआ स्वागत, रंग-गुलाल से मनाया जश्न
NEET UG 2025 Update: हनुमानगढ़। रोहित कुमार ने नीट यूजी परीक्षा 2025 में 565वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सोमवार को जंक्शन शहर के ग्रेविटी इंस्टीट्यूट में रोहित का स्वागत किया गया। इस मौके पर संस्थान परिसर में विद्यार्थियों और स्टाफ ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचकर, रंग-गुलाल लगाकर और फूल मालाएं पहनाकर रोहित का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसकेडी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा, शिक्षाविद डॉ. संतोष राजपुरोहित, समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भारतेंदु सैनी, समाजसेवी भीष्म कौशिक, ग्रेविटी इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रदीप पचार ने रोहित को मंच पर स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। Hanumangarh News
एसकेडी विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन दिनेश जुनेजा ने कहा कि नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में देशभर में 565वीं रैंक लाना न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने ग्रेविटी इंस्टीट्यूट की भी सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। समाज कल्याण अधिकारी विक्रम सिंह शेखावत ने कहा कि प्रतिभाशाली रोहित से प्रेरणा लेकर अन्य विद्यार्थी भी लक्ष्य साधकर मेहनत करें तो वे भी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। शिक्षाविद डॉ. संतोष राजपुरोहित ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए प्रेरणा का दिन है। रोहित ने यह दिखा दिया है कि छोटे शहरों में बैठा हुआ एक साधारण छात्र भी असाधारण लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है अगर उसके पास लक्ष्य के प्रति समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन हो। ग्रेविटी इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रदीप पचार ने कहा कि रोहित की यह सफलता संस्थान के समर्पण, सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और छात्र की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि रोहित शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहा है। संस्थान पिछले 4 वर्षांे से हनुमानगढ़ के अनेको विद्यार्थियों का प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन करवाया है। हम भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Hanumangarh News