साहिल इन्सां ने 16वीं बार किया ये कमाल

Published On

एक बार फिर किसी जरूरतमंद को किया रक्तदान | Blood Donate

हनुमानगढ़। ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा सेवादार साहिल इन्सां ने जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को रक्तदान कर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर फूल चढ़ाए। प्रेमी जानू इन्सां ने बताया कि सरदारशहर निवासी सिलोचना शर्मा डायलिसिस करवा रही हैं। वे हनुमानगढ़ टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। गुरुवार को चिकित्सकों ने रक्त की आवश्यकता जताई। Blood Donate

महिला मरीज के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों से सम्पर्क किया। इसकी सूचना मिलने पर प्रेमी साहिल इन्सां ने तत्काल जिला अस्पताल के ब्लड सेंटर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया। दान किया गया रक्त महिला मरीज के इलाज में काम आ सका। मतलबी दुनिया में रक्तदान जैसा पुण्य कार्य करने पर मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरुजी व उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। बता दें कि प्रेमी साहिल इन्सां अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Titan Submarine: 6 दिन बाद मिली टाइटन पनडुब्बी, मलबे में तब्दील, टुकड़ों में मानव अवशेष भी बरामद

About The Author

Related Posts