RBSE 12th Result 2026 Updates: संगरिया की कोकिला ने किया परिजनों का नाम रोशन! अक्षरा बनीं टॉपर

Published On

RBSE 12th Result 2026 Updates: संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र सामरिया)। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र गुप्ता की पुत्री कोकिला गुप्ता ने कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोकिला ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 479 अंक अर्जित किए। वे केआर आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा हैं, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता हासिल की। Sangaria News

इस गौरवपूर्ण अवसर पर पिता योगेंद्र गुप्ता और माता उर्मिला गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। परिवार में खुशी का माहौल है। कोकिला के बड़े भाई गीतेश गुप्ता (सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, गुगल) और भाभी गीतिका गुप्ता, चाचा और चाची पंकज गुप्ता, किरण गुप्ता ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोकिला से सच कहूँ प्रतिनिधि सुरेन्द्र सामरिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि वे भी अपने भाई की तरह साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उन्होंने विद्यालय के राजेश गोदारा एवं संदीप गोदारा के मार्गदर्शन को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

98.20 फीसद के साथ अक्षरा बनीं टॉपर | Sangaria News

संगरिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के विज्ञान, कृषि और कला वर्ग के परिणामों में बाल नवजीवन मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान वर्ग में अक्षरा ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शरगुन कौर (97.40 प्रतिशत), अंजली (94 प्रतिशत), अंशिका (94 प्रतिशत), प्रियंका (93.6 प्रतिशत), ईशा (93 प्रतिशत), प्रद्युमन (92.40 प्रतिशत) तथा अप्रिता (91.20 प्रतिशत) ने शानदार प्रदर्शन किया। कृषि वर्ग में रोहित ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

कला वर्ग में हरप्रीत कौर ने 96.80 प्रतिशत, कल्पना ने 93.40 प्रतिशत, किरणदीप ने 91.20 प्रतिशत, अन्नया ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।  संस्था के सचिव संदीप गोदारा ने होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जो सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संस्था अध्यक्ष बहादुर सिंह गोदारा व प्रधानाचार्य महावीर गोस्वामी ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर अध्ययनरत रहने के लिए प्रेरित किया। Sangaria News

About The Author

Related Posts