जन्माष्टमी प्रतियोगिताओं में संस्कार के विद्यार्थियों का जलवा

ड्राइंग में तीन प्रथम स्थान पर कब्जा, फैंसी ड्रेस में भी मारी बाजी

Published On

हनुमानगढ़। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर, जंक्शन की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने ड्राइंग, भगवद्गीता श्लोक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया और कई पुरस्कार अपने नाम किए। ड्राइंग प्रतियोगिता में तीन प्रथम स्थान संस्कार के विद्यार्थियों ने हासिल किए।

कक्षा 10 बी की इश्मीत, कक्षा 5 बी के अनमोल तथा कक्षा 7 बी की स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 ए के जयंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 1 ए के हेयांश एवं कक्षा 1 बी की हिताक्षी को उत्कृष्ट सहभागिता एवं प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र और पदक से सम्मानित किया गया। भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता में कक्षा 4 की प्राक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 6 के रित्वान को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी संस्कार के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। कक्षा 7 बी की दुवांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 1 ए की केवंशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एलबी सुब्बा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करती हैं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts