कोरोना से जंग: मदद को आगे आया शाह सतनाम जी नोबल स्कूल, कोटडा

Published On

कोटड़ा (राजस्थान)। ‘जनता कर्फ्यू’ के बाद अब केन्द्र सरकार के निर्देश पर देश 21 दिन के लिए लॉक डाऊन है। इस दौरान सब्जी, दूध, दवाई, अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं को छोड़ अन्य सभी दुकानें बंद हैं। नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके चलते गरीब व बेसहारा लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी एक बार फिर आगे आए हैं। प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए शाह सतनाम जी नोबल स्कूल, कोटड़ा के स्टाफ सदस्यों ने गरीब जरूरतमंदों के लिए भोजन बनवाया और उनकी झुग्गियों और निवास स्थानों पर जाकर वितरित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts