डेरा सच्चा सौदा की ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम को शकुंतला देवी की बेटी ने किया सार्थक

Published On

संगरिया(सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। संगरिया ब्लॉक के समर्पित सच्चे नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां की माता शकुंतला देवी (80 वर्ष) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजीं। डेरा सच्चा सौदा की ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम को सार्थक करते हुए उनकी सुपुत्री रेखा इन्सां ने अपनी माता की अर्थी को कंधा देकर समाज में एक सराहनीय मिसाल पेश की। Sangaria News

उनका अंतिम संस्कार रविवार को शाम 4:30 बजे संगरिया के राम बाग में विनती का भजन बोलकर किया गया। उनके पुत्र कृष्ण सोनी इन्सां और जगदीश इन्सां भी डेरे के सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनकी अंतिम यात्रा में डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों, साध-संगत और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार भोला सिंह इन्सां, रणवीर बांगड़वा इन्सां, जोगा सिंह इन्सां, गुरचरण खोसा इन्सां, लवली गर्ग इन्सां, प्रबल गोयल इन्सां, और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के जिम्मेवार लाल चंद इन्सां सहित अनेक सेवादारों ने शोक व्यक्त किया। Sangaria News

About The Author

Related Posts