हड़ताल से पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा

Published On

ज्यादा वैट से खफा डीलर्स ने रखी सांकेतिक हड़ताल

  •  खुले कुछ पेट्रोल पम्पों पर उमड़ी भीड़

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार की ओर से ज्यादा वैट वृद्धि वसूलने के विरोध में शनिवार को जिले भर के पेट्रोल पम्प संचालकों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी। पेट्रोल पम्पों की हड़ताल का जिले में व्यापक असर रहा। ऐसे में पेट्रोल पम्पों पर सन्नाटा पसरा देखा गया। पेट्रोल पम्प बंद रहने से कई करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री प्रभावित हुई। साथ ही सरकार को रोड सेस सहित करोड़ों रुपए सेस का नुकसान हुआ। हड़ताल के कारण वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिला और उन्हें धक्के लगाकर या पैदल ही चलकर वाहन घर ले जाना पड़ा।

हड़ताल के चलते पेट्रोल पम्पों पर डीजल-पेट्रोल के लिए आ रहे वाहन चालकों को निराश लौटना पड़ा। हालांकि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुलाई गई ये हड़ताल पूर्व घोषित थी, बावजूद इसके पेट्रोल पम्प पर वाहन चालकों का आना जारी रहा। हालांकि इन सबके बीच पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से संचालित कुछ पम्प खुले रहेंगे, लेकिन इनकी संख्या बेहद सीमित है। इन पम्पों पर पूरा दिन वाहनों की भीड़ उमड़ी रही। इससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली। खुले पेट्रोल पम्पों के संचालकों का कहना था कि वे हड़ताल में शामिल नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts