शिक्षा और रोजगार
विशेष बच्चों ने यातायात शाखा प्रभारी को भेंट किए हस्तनिर्मित दीपक
यातायात शाखा प्रभारी ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा सराही
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। दीपावली के मौके पर श्री खुशाल दास विशेष शिक्षा विद्यालय के विशेष बच्चों ने मंगलवार को टाउन स्थित यातायात शाखा पहुंचकर अपने हाथों से तैयार किए गए दीपक यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिंदा को भेंट किए। इस दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। यातायात शाखा प्रभारी अनिल चिंदा ने बच्चों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित दीपकों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और रचनात्मकता सराहनीय है। ऐसे प्रयास उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। श्री खुशाल दास विशेष शिक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य पुरुषात्तम ने बताया कि विशेष बच्चे दीपावली के अवसर पर अपने हाथों से दीपक तैयार कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आत्मनिर्भर बन सकें।
Comments