मोदी की गारंटी पर पूरे देश की जनता को भरोसा : पारीक

Published On

भजनलाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी कर जनता को दी बहुत बड़ी राहत

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी कर जनता को बहुत बड़ी राहत दी है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में पारीक ने कहा कि निश्चित रूप से यह आमजन की बहुत समय से की जा रही मांग थी। पूर्व में जब वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, तब भी तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से वैट की दरों में चार प्रतिशत की कमी की गई थी। लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस के सरकार में वैट की दरों में वृद्धि करने से फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। पारीक ने कहा कि मोदी की गारंटी पर पूरे देश और राजस्थान की जनता भरोसा कर रही है। Hanumangarh News

मोदी ने राजस्थान की जनता को गारंटी दी थी जब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी तब पेट्रोल-डीजल की दरों को कम किया जाएगा। मोदी की वह गारंटी पूरी की गई है। पारीक ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला सीमावर्ती क्षेत्र है। पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती का बड़ा फायदा आमजन को मिलेगा। निश्चित रूप से बहुत बड़ा निर्णय मुख्यमंत्री की ओर से केबिनेट में किया गया है। इसके अलावा 12 लाख 40 हजार सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में वृद्धि कर भी निश्चित रूप से कार्मिकों और पेंशनरों को सम्बल देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में भी दो लाख करोड़ रुपए का निवेश भाजपा सरकार करेगी।

जनता की अपेक्षा के अनुरूप पुलिसिंग में काम नहीं हो रहा

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सरप्लस की स्थिति राजस्थान में उत्पन्न की जाएगी। सडक़ों के लिए 1357 करोड़ रुपए भजनलाल सरकार ने स्वीकृत किए हैं। यह सडक़ों एवं आवागमन के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम है। सेतु बंधन योजना के तहत विभिन्न जिलों में सात आरओबी, आरयूबी व फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए भी 384.56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। भजनलाल शर्मा सरकार ने 100 दिवसीय कार्ययोजना में मोदी की गारंटी पर मोहर लगाते हुए बहुत बड़ा काम आमजन के लिए किया है।

जिला मुख्यालय पर चोरी की वारदातों में इजाफा होने के सवाल के जवाब में पारीक का कहना था कि टाउन शहर में पुलिस की गश्त नजर नहीं आती। रोजाना चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुलिस की कार्यशैली निश्चित रूप से विचारणीय प्रश्न है। जनता की अपेक्षा के अनुरूप पुलिसिंग में काम नहीं हो रहा। इस बारे में पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। उच्च स्तर पर भी बात की जाएगी। Hanumangarh News

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग, मण्डल, बूथ स्तर, शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर रहे हैं। पहले गांव चलो अभियान चलाया गया। निरंतर आमजन से संपर्क सतत रूप से बना रहे इसके लिए उत्साह के साथ कार्यकर्ता इस कार्य में जुटे हुए हैं। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री विकास गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा भी मौजूद रहे। Hanumangarh News

उच्चतम न्यायालय की आम आदमी को स्वास्थ्य संबंधी बड़ी राहत!

About The Author

Related Posts