Heat wave : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी , पारा High

Published On

Heat wave: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में उमस और तेज गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को हनुमानगढ़ का अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। पूरा दिन लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। वे गर्मी से राहत पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते नजर आए। क्षेत्र के लोग मानसून का इन्तजार कर रहे हैं शुक्रवार को हनुमानगढ़ तहसील का न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस, नोहर का न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस, संगरिया का न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

26-27 जून को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना | Heat wave

संगरिया स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई ने मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि हनुमानगढ़ जिले में मुख्य रूप से 23-24 जून को दो दिन गर्म और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। आगामी दिनों में बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट, 25 जून को बहुत हल्की तथा 26-27 जून को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। बारिश की संभावनाएं कम एरिया में संभावित हैं। Heat wave

पांच दिनों में अधिकतम तापमान 36.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 से 32.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 20-57 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 14.0 से 26.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है। Heat wave

यह भी पढ़ें:– अब वोट न देने वाले नेता चुनाव में नहीं ले सकेंगे भाग

About The Author

Related Posts