Rajasthan Weather: फिर बदला मौसम, बारिश ने बढ़ाई फिर ठंड!

Published On

सरसों कटाई का कार्य हुआ बाधित | Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। प्रदेश के मौसम में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ देखा जा सकता है। हनुमानगढ़ में फाल्गुनी हवाओं की दस्तक के बाद शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। बादलवाही के कारण धूप-छांव में लुकाछिपी का खेल चला। इससे पहले बुधवार देर रात्रि को हल्की बारिश हुई। पिछले दो-तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले दो दिन से बादलवाही का जोर है। जिलेभर में फाल्गुनी हवाएं चल रही हैं। Rajasthan Weather

आसमान में बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही और अधिकतम तापमान भी कम रहा। ऐसे में लोगों को सुबह के समय पहले के मुकाबले सर्दी का एहसास थोड़ा ज्यादा हुआ। इस बदले मौसम के चलते एक बार फिर लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग रात के समय कुछ दिन से कम गति से पंखे चलाने लग गए थे, लेकिन अब फिर से थोड़ी ठंडक बढऩे से लोगों ने बीती रात भी पंखे नहीं चलाए।

किसानों को फसलों के लिए इस मौसम से लाभ मिल सकता है। हालांकि इस समय सरसों की कटाई में जुटे किसानों की परेशानी बढ़ी है। अधिक बारिश होने जैसा मौसम होने से कटी हुई फसल के खराब होने का डर है। खेतों में सरसों की कटाई जोर-शोर पर है। जैसे ही बादल छाते हैं किसानों की भागदौड़ बढ़ जाती है। असल में कटी हुई फसल पर थोड़ी भी बारिश होती है तो उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। Rajasthan Weather

Haryana News: क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला! बारिश से फसलों के नुकसान का ब्यौरा होगा दर्ज!

About The Author

Related Posts