Social Media Crime : हथियार के साथ फोटो वायरल करना पड़ा युवक को महंगा, हुआ गिरफ्तार

Published On

Social Media Crime : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। संगरिया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी एवं उपयोग का प्रचलन रोकने, स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी, भगौड़े (299 सीआरपीसी), प्रकरणों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। Hanumangarh News

संगरिया पुलिस थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि थाना के एएसआई कालूराम ने बुधवार को स्टाफ के साथ कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले सुखचैन सिंह (20) पुत्र गुरदीप सिंह निवासी वार्ड पांच, गांव नगराना को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एएसआई कालूराम, कांस्टेबल जयनारायण व विक्रम शामिल रहे। Hanumangarh News

मानसूनी बादलों ने फिर पकड़ी रफ्तार! मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी!

About The Author

Related Posts