Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से नोहर में बारिश के साथ गिरे जबरदस्त ओले

Published On

बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली हल्की राहत

Hanumangarh Weather: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। नोहर तहसील क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। कई जगह हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में चने के आकार के ओले भी गिरे। बारिश की वजह से नोहर धान में खुले में रखा गेहूं भीग गया। किसान तिरपाल से गेहूं को ढककर भीगने से बचाने में जुटे रहे। बारिश के पानी में भीगे गेहूं के खराब होने का अंदेशा है। इससे पहले गुरुवार रात्रि को भी नोहर तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। Rajasthan Weather Update

वहीं पल्लू क्षेत्र में भी बारिश के समाचार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि, जिला मुख्यालय पर बादलवाही रही लेकिन बारिश न होने से लोग गर्मी में परेशान होते रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को उत्तर व पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में फिर से 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। Rajasthan Weather Update

About The Author

Related Posts