पूर्व सैनिक मक्खन सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Veteran Makhan Singh Passes Away: हनुमानगढ़। जंक्शन के सेक्टर नंबर 12, पुरानी खुन्जा निवासी पूर्व सैनिक मक्खन सिंह (82) का बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को गांधीनगर स्थित कल्याण भूमि में उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मक्खन सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मक्खन सिंह ने भारतीय थल सेना की रुड़की इंजीनियर रेजीमेंट में करीब 16 वर्ष तक सेवा दी और वर्ष 1978 में सेवानिवृत्त हुए थे। Hanumangarh News

सेवानिवृत्ति के बाद वे निजी स्तर पर वाहन व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर लालगढ़ आर्मी कैंट से आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नायब सूबेदार विष्णु प्रसाद और हवलदार सचिन (12 गार्ड रेजिमेंट) मौजूद रहे। इसके अलावा जिला हनुमानगढ़ भूतपूर्व सैनिक सोसायटी की ओर से भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में सूबेदार पृथ्वी सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, नायब सूबेदार सुखपाल सिंह, हवलदार सुशील शर्मा, नायक कुलदीप सिंह व नायक नेपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। पूर्व सैनिक के निधन पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts