देश में अब तक 15.35 लाख हुए कोरोना मुक्त

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकाेप के बीच इस बीमार से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 54 हजार से ज्यादा लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब तक 15.35 लाख से अधिक मरीज कोेरोना मुक्त हो गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,859 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 15,35,743 हो गयी है। इसी अवधि में 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,386 हाे गयी। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 6,34,945 हो गयी है।

Coronavirus in Assam

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 1490 घटकर 1,45,865 हो गये तथा 390 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 17,757 हो गया। इस दौरान 13,348 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,51,710 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1626 बढ़ने से सक्रिय मामले 87,112 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2036 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9097 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 1,38,712 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts