कोविड टीकाकरण में 167.29 करोड़ टीके लगे

Published On

नयी दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 57 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 167.29 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 57 लाख 42 हजार 659 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 167 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 61 हजार 386 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 16 लाख 21 हजार 603 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.90 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 9.26 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 81 हजार 109 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 94.91 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 42 हजार 793 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.24 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts