योगी ने दी 128 बीमार लोगों को एक करोड़ 66 लाख की आर्थिक सहायता

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं

लखनऊ (एजेंसी)।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 128 व्यक्तियों को एक करोड़ 66 लाख 03 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि लाभार्थियों में सुल्तानपुर जिले के ओमकार, बस्ती के मो. असीर खां, खीरी के रामजी गुप्ता आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts