एसई के नेतृत्व में जहानपुरा में लगा शिविर, 90 हजार वसूले

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विद्युत विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत गांव जहानपुरा में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 37 उपभोक्ताओं से 90 हजार रुपये बकाया वसूला गया। Kairana News

शुक्रवार को एकमुश्त समाधान योजना(ओटीएस) के तहत क्षेत्र के गांव जहानपुरा में स्थित चौपाल पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर ने किया। इस दौरान करीब 37 घरेलू उपभोक्ताओं से 90 हजार रुपये बकाया वसूल किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं के द्वारा खराब बिल आने की भी शिकायत की गई, जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। Kairana News

इस अवसर पर एसडीओ कैराना अमित कुमार गुप्ता, अवर अभियंता ग्रीसचन्द समेत संविदाकर्मी मौजूद रहे। वहीं, एसडीओ ने बताया कि शासन की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ दिए जाने हेतु 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना(ओटीएस) को लागू किया गया है। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित करके बकाया वसूली का कार्य किया जा रहा है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Haryana Holiday News: ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा में 3 दिन का राजकीय शोक

About The Author

Related Posts