शिक्षा और रोजगार
नाबालिग को डरा-धमकाकर विवाह एवं दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: घर में घुसकर नाबालिग को डरा धमकाकर जबरदस्ती विवाह एवं दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 11 सितंबर को कोतवाली कैराना पर घर में घुसकर नाबालिग को डरा धमकाकर जबरदस्ती विवाह एवं दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी दिलशाद निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस इससे पूर्व मामले में चार आरोपियों को पकड़कर जिला कारागार रवाना कर चुकी है। Kairana
यह भी पढ़ें:– पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी की जयंती