जानलेवा हमले व नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Crime News: नाबालिग से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 08 अगस्त 2024 को खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ लोगो के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जानलेवा हमला तथा नाबालिग के साथ में छेड़छाड़ करने के आरोप में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी फारुख निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस अभी तक मामले में नामजद आस मोहम्मद उर्फ आशु, अफसरुन, अहसान व सलमान को गिरफ्तार करके कारागार रवाना कर चुकी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– थाना समाधान दिवस में पहुंची 9 शिकायतें, पांच निस्तारित

About The Author

Related Posts