पत्नी ने ही हत्या कर नाली में फेंका था विजय का शव

Published On

आरोपी पत्नी बोली – उसे मारने का कोई अफसोस नहीं

  • शराब के नशे में करता था मारपीट, काम के पैसे भी छीन लिया करता था

फिरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) शहर में कपड़ा व्यापारी विजय गोस्वामी की हत्या के मामले का थाना उत्तर पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। विजय गोस्वामी की हत्या उसकी पत्नी मंजू ने की थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मंजू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने कहा कि पति शराब के नशे में रोजाना बेटियों को पीटता था। चूड़ी के काम के रुपये भी शराब पीने के लिए छीन लेता था। इससे परेशान होकर उसने 30 दिसंबर की रात सिर में सिलबट्टे से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या का उसे जरा भी अफसोस नहीं है।

यह भी पढ़ें:– नशीले पदार्थ बेचनेे वालों की संपत्ति जब्त होगी: मान

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से औरैया की रहने वाली मंजू ने 2004 में विजय से कोर्ट मैरिज की थी। विजय गोस्वामी अपनी दो पुत्रियों और पत्नी मंजू के साथ इंद्रपुरी में किराये के मकान में रहने लगा था । नए साल से दो दिन पूर्व 30 दिसंबर की देर रात विजय का शव घर के दरवाजे पर नाली में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी मंजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शक के घेरे में मंजू भी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी मंजू ने बताया कि पति की हरकतों से परिवार की आर्थिक स्थिति दिन प्रति दिन खराब होती जा रही थी। पिछले तीन माह से मकान का किराया भी नहीं दिया गया था। मकान मालिक किराये के लिए तकादा कर रहे थे।
थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मंजू ने पति विजय की हत्या की बात स्वीकार कर ली है । हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts