राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्वलित होगी अब अमर जवान ज्योति

Published On

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 50 साल पुरानी परंपरा बदल जाएगी,जहां इंडिया गेट की पहचान बन चुकी अमर जवान ज्योति अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर प्रज्वलित होगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार अपराह्न 3.30 बजे इसकी लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्योति में विलय किया जाएगा। इसके लिए आयोजित समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण करेंगे। दिल्ली के इंडिया गेट पर पिछले 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय होने जा रहा है। जिसके बाद से इंडिया गेट पर शहीदों की याद में जलने वाली ये लौ अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ही जला करेगी।

अमर जवान ज्योति को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में शहीद होने वाले 3,843 भारतीय जवानों की याद में पहली बार 1972 में प्रज्वलित किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 फरवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अमर जवान ज्योति काे आज दोपहर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। यह स्मारक इंडिया गेट के दूसरी तरफ सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts