यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में अटेवाकर्मियों का प्रदर्शन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मंगलवार को ऑल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के कर्मचारियों द्वारा संगठन के जिला संयोजक नवनीत गहमरी की अध्यक्षता में कस्बे के मुख्य शामली-मार्ग पर स्थित पब्लिक इण्टर कॉलिज के प्रांगण में नई पेंशन स्कीम व यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया गया। अटेवाकर्मी हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। Kairana News

जिला संयोजक ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन स्कीम शेयर आधारित थी, जिसका विरोध होने पर सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम लेकर आई। यह कर्मचारियों में फूट डालने व गुमराह करने की साजिश है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारियों को किसी भी सूरत में स्वीकार्य नही है। Kairana News

चिकित्सा विभाग से संजीव शर्मा ने कहा कि जब एक देश एक कानून की बात हो सकती है तो फिर पूरे देश में समान पेंशन व्यवस्था लागू क्यों नही की जा रही है। इस अवसर पर प्रताप सिंह, अमृता चौधरी, वीना कुमारी, चन्द्र कुमार, सुरभि गोयल, रीना, अरुण सैनी, अनुराग प्रकाश, सुरेन्द्र पांडेय, धर्मसिंह, राजीव वर्मा, मनीष मिश्रा, मंजीत कुमार, विकास वर्मा, नितिन पंवार आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

About The Author

Related Posts