Delhi CM Atishi: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली आतिशी दिल्ली की सबसे युवा नेता

Published On

Delhi CM Oath Ceremony: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मालेर्ना ने दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर) को राज निवास में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में आतिशी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जिससे आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनके साथ आप विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। Delhi CM Atishi

मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने | Delhi CM Atishi

सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। जबकि गोपाल रॉय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन भी अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। इससे पहले 17 सितंबर को उत्पाद नीति से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी को आम आदमी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। Delhi CM Atishi

Holidays: पंजाब में अक्तूबर महीना छुट्टियों का महीना, होंगी इतनी छुटियाँ!

About The Author

Related Posts