बिहार का मधुबनी देश का दूसरा सर्वाधिक सुसज्जित एवं स्वच्छ स्टेशन

Published On

रेलवे बोर्ड द्वारा पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान

समस्तीपुर (एजेंसी)। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन को सुसज्जित एवं स्वच्छता के लिए पूरे देश में दूसरा स्थान मिला है। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुन्दरता एवं स्वच्छता के मामले मे रेल मंत्रालय ने पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के मधुबनी और दक्षिण रेल के मदुरई रेलवे स्टेशन को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया है।

चयनित स्टेशनों को संयुक्त रुप से रेलवे बोर्ड द्वारा पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। कुमार ने कहा कि मधुबनी स्टेशन को मधुबनी पेटिंग जरिए सुसज्जित करने में योगदान देने वाले कलाकारों के बीच पुरस्कार राशि समान रूप वितरित की जायेगी। मधुबनी स्टेशन को पुरस्कृत किये जाने पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष शरण, सहायक वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद फैजान अनवर, नरेन्द्र कुमार और पीआरपी सिंह ने खुशी जाहिर किया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts