अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फौजी गंभीर रूप से घायल

Published On

अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की तलाश

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। छुट्टी पर घर आये फौजी युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बुरी तरह ज़ख़्मी फौजी को आर आर हास्पिटल दिल्ली (R R Hospital Delhi) में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बहादुरपुर पसौली निवासी दीपक सिरोही पुत्र जितेंद्र कुमार सिरोही पूना में फौज में कार्यरत हैं।

हाल ही में उनके जुड़वां पुत्र पैदा हुए तो बच्चों के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए वो छुट्टी लेकर घर आये हुए थे। रविवार की शाम वो अपनी बुलेट नंबर यूपी 13ए एन 1498पर सवार होकर औरंगाबाद से घरेलू सामान खरीद कर गांव वापस लौट रहे थे। बुलंदशहर स्याना स्टेट हाइवे पर मूढ़ी बकापुर सत्संग भवन के सामने तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुलेट को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक को परिजन मिलटृी अस्पताल दिल्ली ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता जितेंद्र कुमार सिरोही ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ तहरीर दी है मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– यमुना में पड़ा मिला सीआरपीएफ जवान का शव, सनसनी

About The Author

Related Posts