24 घंटे बाद बरामद हुए यमुना में डूबे चाचा-भतीजे के शव

Published On

एक दिन पूर्व स्नान के दौरान यमुना के गहरे कुंड में समा गए थे दोनों

  • बिना किसी कानूनी कार्यवाही के दोनों शवों को अपने साथ ले गए परिजन | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन पूर्व स्नान करते वक्त यमुना में डूबे चाचा-भतीजे के शव चौबीस घंटे बाद बरामद हो गए है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही दोनों शवों को अपने साथ ले गए। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जनपद बदायूं निवासी नंदकिशोर(20) व उसका भतीजा नन्हा(19) पानीपत जिले के सिवाह में एक फैक्ट्री में काम करते थे। Kairana News

विगत बुधवार को करीब दस बजे पूर्णिमा के अवसर पर वह अपने साथियों के साथ में यमुना में स्नान करने के लिए आए थे। दोनों हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। बताया गया है कि स्नान करते वक्त दोनों चाचा-भतीजे यमुना के गहरे कुंड में समा गए। दोनों को डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचा दिया। साथ ही, मामले की सूचना यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलवाकर डूबे युवकों की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नही लग सका था। Kairana News

गुरुवार को गोताखोरों ने दोनों युवकों की तलाश में फिर से यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू किया। सुबह करीब दस बजे यमुना में डूबे युवक नन्हे का शव ब्रिज के नीचे से बरामद हो गया। वहीं, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके चाचा नंदकिशोर का शव भी यमुना ब्रिज के नीचे से ही बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही दोनों शवों को अपने साथ ले गए। हादसे से मृतकों के परिवारजनों में हाहाकार मचा हुआ है। उधर, यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी मनेंद्र सिंह ने बताया कि यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव ब्रिज के नीचे से बरामद हुए है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों शवों को अपने साथ ले गए। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में मिलेगी राहत!

About The Author

Related Posts