सूरजपुर टीकरी में अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजर

Published On

ग्राम प्रधान की शिकायत पर राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूरजपुर टीकरी (Surajpur Tikri) में एक व्यक्ति सुक्खन सिंह ने 174गाटा संख्या में 1290 मीटर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। ग्राम प्रधान ने शिकायत दर्ज कराई तो राजस्व विभाग ने एक वर्ष पूर्व अवैध कब्जा हटवाया था। लेकिन दबंग ने दबंगाई दिखाते हुए कुछ समय पूर्व पुनः कब्जा कर लिया था। यही नहीं उसने अवैध रूप से हथियाई ज़मीन पर अवैध निर्माण कार्य शुरू करने की गरज से ईंट मंगा कर जमा कर लीं थीं।

यह भी पढ़ें:– छोटे हाथी-बाइक टक्कर में एक की मौत

ग्राम प्रधान नीतू सिंह की शिकायत पर एस डी एम स्याना मधुमिता सिंह ने राजस्व अधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिये थे। (Aurangabad) शनिवार को राजस्व विभाग के पटवारी विपिन कुमार यादव तथा क्षेत्रपाल सिंह लखावटी चौकी से पुलिस बल साथ लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा हटवाया। अवैध कब्जे दार ने पुलिस के जाते ही पुनः बुल्डोजर रूकवा दिया।जिस पर पुनः पुलिस बुला कर काम पूरा कराने के लिए बाध्य होना पड़ा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts