कोरोना वायरस: भारतीयों को वापस लाने जा रहे विमान को क्लीयरेंस देने में देरी कर रहा चीन

Published On

कोरोना वायरस : भारत ने चीन के तर्क को खारिज किया, कहा-

(Corona virus)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच भारत ने चीन के उस तर्क को शनिवार को खारिज कर दिया कि भारतीय विमान की तीसरी उड़ान को वुहान जाने की अनुमति दिये जाने में कोई विलंब नहीं हुआ। (Corona virus) सरकार के सूत्रों ने कहा कि वुहान के लिए राहत एवं चिकित्सा सामग्री ले जाने और वहां फंसे भारतीय यात्रियों को वापस लाने के वास्ते विमान को आने देने का अनुरोध 13 फरवरी को किया गया था। पन्द्रह फरवरी को फ्लाइट प्लान भी चीन सरकार को भेज दिया गया था। उड़ान की तिथि 20 फरवरी प्रस्तावित थी।

इसके लिए पांच दिन का नोटिस दिया गया। इसलिए ऐसा प्रतीत होता है कि उड़ान की अनुमति देने में जानबूझ कर विलंब किया गया है। सूत्रों ने कहा कि इस बीच वुहान से 16 फरवरी को जापान, 19 फरवरी को यूक्रेन तथा 20 फरवरी को फ्रांस के विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गयी।

  • अगर इन विमानों को रोकने या विलंबित करने के लिए स्थिति जटिल नहीं थी ।
  • फिर अचानक भारतीय विमान की उड़ान के लिए कैसे जटिल हो गई।
  • भारतीय नागरिक वुहान से लौटने के लिए प्रतीक्षारत हैं।
  • अनिश्चितता से उन्हें अवसाद एवं मानसिक तनाव हो रहा है।
  • चीन को चिकित्सा एवं राहत सामग्री वाले इस विमान को उड़ान भरने की अनुमति देनी चाहिए ।
  • इसी विमान से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा सके।

चीन की सफाई

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हूबे प्रांत में महामारी के कारण मौजूदा हालात बेहद जटिल हैं और कोरोना विषाणु की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रयास बेहद नाजुक स्थिति में पहुंच गये हैं। हम बहुत सावधानी पूर्वक जमीनी हालात का आकलन कर रहे हैं। दोनों देशों के सक्षम विभाग इस संबंध में संपर्क एवं समन्वय बनाये हुए हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि चीन उड़ान की अनुमति नहीं दे रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts