कोविड टीकाकरण : देश में 121 करोड़ टीके लगे

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण में पिछले 24 घंटे के दौरान 73.58 लाख से अधिक कोविड टीके लगे। इसके साथ ही 121 करोड से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 73 लाख 58 हजार 17 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके सायं ही आज सुबह सात बजे तक 121 करोड़ छह लाख 58 हजार 262 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 10967 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं।

अभी तक तीन करोड 39 लाख 88 हजार 797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 8318 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी एक लाख सात हजार 17 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.31 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 69 हजार 354 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 63 करोड़ 82 लाख 47 हजार 889 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts