आस्था की डगर पर दिनभर दौड़े डाक कांवड़िये

Published On

कैराना। शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने की आस्था को लेकर शिवभक्त डाक कांवड़ियों की दिनभर सड़कों पर भागमभाग रही। डीजे की धुन पर शिवभक्त कांवड़िए गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर गए। Kanwar Yatra

शनिवार को शिवरात्रि के दिन भी कस्बे की सड़कों पर शिवभक्त डाक कांवड़ियों का रैला दिखाई दिया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त डाक कांवड़ियों में भगवान शिव को जलाभिषेक करने हेतु पहुंचने की होड़ लगी रही। इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए अपने गंतव्यों की ओर कदम बढ़ाते नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद कांविड़यों की संख्या धीरे-धीरे कम होती चली गई। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।

यमुना में डूबे कांवड़िए को सकुशल बाहर निकाला | Kanwar Yatra

शनिवार को हरियाणा के पानीपत के तहसील कैम्प निवासी अमित पुत्र सुरजीत हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहा था। वह रास्ते में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित ब्रिज के निकट यमुना नदी में नहाने के लिए उतरा। नहाते वक्त कांवड़िया यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे शोर मचाने पर यमुना ब्रिज पर तैनात प्राइवेट गोताखोरों ने डूबने से बचाया। गोताखोरों ने कांवड़िए को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ गया।

यह भी पढ़ें:– घग्गर नदी में बढ़ी पानी की आवक, सुरक्षित क्षेत्रों में नागरिकों की शिफ्टिंग

About The Author

Related Posts