IndiGo Crisis Update Today: इंडिगो फ्लाइट संकट पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को खींचा नए रोस्टरिंग नियमों से सैकड़ों उड़ानें रद्द

Published On

IndiGo Crisis Update Today: नई दिल्ली। क्रू रोस्टरिंग के नए नियम लागू होने के बाद पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इंडिगो एयरलाइन को परिचालन संबंधी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नए प्रावधानों के तहत पायलटों और अन्य कर्मियों को अधिक विश्राम समय मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द (IndiGo Flight Cancellation) हुई हैं और कई में लंबी देरी दर्ज की गई है। 2 दिसंबर से लगातार उड़ानें रद्द होने से देशभर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई और हजारों लोग घंटों तक फंसे रहे। IndiGo News

इन्हीं परिस्थितियों को लेकर एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA इंडिया) को संसद की स्थायी समिति ने बुलाया है, ताकि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL), पायलटों की थकान तथा उड्डयन क्षेत्र में उभरते सुरक्षा जोखिमों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सके। बुधवार सुबह भी देश के विभिन्न हवाई अड्डों से इंडिगो की कई उड़ानों के रद्द होने की जानकारी सामने आई।

मुंबई हवाई अड्डे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच इंडिगो की 905 उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे लगभग 40,789 यात्रियों को असुविधा हुई। वहीं, परिचालन में आई व्यापक बाधाओं के चलते 2,66,567 से अधिक यात्रियों को लंबी देरी झेलनी पड़ी। IndiGo News

इंडिगो के सीईओ को फिर तलब किया गया

उड़ान संचालन में जारी अव्यवस्था के मद्देनज़र नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स को बुधवार को पुनः बुलाया। मंत्रालय ने उनसे मौजूदा स्थिति और विमानन सेवाओं पर पड़े प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने बताया कि इंडिगो प्रमुख ने मंत्रालय को अवगत कराया है कि 6 दिसंबर तक रद्द की गई सभी उड़ानों का यात्रियों को पूरा धनवापसी कर दिया गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि रिफंड प्रक्रिया को लेकर एयरलाइन को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

इंडिगो का दावा-स्थिति सामान्य, पर मंत्रालय ने लगाई लगाम

कंपनी का कहना है कि बीते सप्ताह बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और हवाई अड्डों पर मची अव्यवस्था के बाद अब संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो गया है। सीईओ एल्बर्स ने कहा कि एयरलाइन “दोबारा स्थिर गति में लौट रही है।” हालांकि, मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर इंडिगो को अगले कुछ समय के लिए अपने कुल परिचालन में 10 प्रतिशत की कटौती करने का आदेश दिया है। IndiGo News

About The Author

Related Posts