130 ग्राम मादक पदार्थ चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 130 ग्राम अवैध चरस के साथ में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 130 ग्राम मादक पदार्थ अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता वासिल निवासी ग्राम बसेड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– लगातार दो दिन से चरखीदादरी जिले में नहीं आया कोई नामांकन