पटना में मिले आठ और कोरोना पॉजिटिव, बिहार में संक्रमितों की संख्या 170

Published On

पटना। बिहार की राजधानी पटना के खाजपुरा में आठ और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद आज राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 170 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज देर रात आई स्वाब सैंपल जांच रिपोर्ट में पटना के खाजपुरा में आठ और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इन संक्रमितों में एक 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ ही सात महिलाएं शामिल हैं। कुमार ने बताया कि 08 वर्षीय बच्ची समेत इन संक्रमित महिलाओं की उम्र 14 वर्ष, 23 वर्ष, 23 वर्ष, 24 वर्ष, 30 वर्ष और 57 वर्ष है। उन्होंने बताया कि ये सभी कैसे संक्रमित हुए इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा इन सभी के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts