नोट बदलने और एटीएम से नोट निकालने की सीमा बढी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली:  सरकार ने पांच साै और एक हजार रुपये के नोटों को अमान्य किए जाने के निर्णय से लोगों काे हो रही परेशानी के मद्देनजर अब बैंको में पुराने नोट बदलने की सीमा बढ़ाकर 4500 रुपये एवं साप्ताहिक निकासी की सीमा बढाकर 24 हजार रुपये कर दी है तथा एटीएम से प्रतिदिन 2500 रुपये निकालने की कल छूट दी।
वित्त मंत्रालय ने आज देर रात जारी बयान में कहा कि बैंकों को इस संबध में निर्देश दे दिये गये है।
पहले बैंकों को चार हजार रुपये मूल्य के पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट बदलने के आदेश दिये गये थे जिसे बढाकर अब 4500 रुपये कर दिये गये हैं। (वार्ता)

About The Author

Related Posts