अगले माह से देश में पशुओं के लिय मुफ्त एंबुलेंस सेवा

Published On

मेरठ (सच कहूँ न्यूज) पशुपालन डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने रविवार को कहा कि किसानों के पशुओं को घर दरवाजे पर मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश भर में अगले माह से एंबुलेंस सुविधा शुरू की जाएगी। बालियान ने हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक कंपनी का उद्घाटन करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश में 4500 एंबुलेंस के माध्यम से यह सेवा शुरू की जाएगी। एंबुलेंस में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक चालक होंगे। इस सेवा के माध्यम से पशुओं को किसानों के घर दरवाजे पर उपचार किया जाएगा और उसकी निगरानी भी की जाएगी।

बालियान ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के लिए राज्यो को धन उपलब्ध करा दिया गया है। एक एंबुलेंस के लिए 16 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं । इस सेवा पर 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा के लिय टोल फ्री नंबर होगा और एंबुलेंस जीपीएस प्रणाली से जुड़ा होगा। उत्तर प्रदेश को इस सेवा के लिय 450 एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाएंगे। बालियान ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में हरे और सूखे चारे कि भारी कमी है और इस कमी को दूर करने के लिय साइलेज उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts