तिहाड़ जेल से कैराना कोर्ट में पेशी पर पहुंचा गैंगस्टर अंकुर

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) हत्या के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकुर (Kairana News) को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान पुलिस-फोर्स न्यायालय परिसर में मुस्तैद दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें:– शहीदी दिवस पर भगत सिंह यूथ क्लब पानीपत ने निकाला रोड शो

गुरुवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर अंकुर को लेकर कैराना पहुंची। जहां पर उसे न्यायालय परिसर में स्थित एडीजे/गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। बताया गया कि गैंगस्टर अंकुर हत्या के मामले में विगत 2016 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है, जिसे गुरुवार को न्यायालय में विचाराधीन गैंगस्टर के मामले में पेशी पर लाया गया। गैंगस्टर की पेशी के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने न्यायालय परिसर में बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगाते हुए भगा दिया। (Kairana News) पेशी के बाद दिल्ली पुलिस गैंगस्टर को लेकर वापिस तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts